अचलेश्वर मंदिर पर लगा आयुर्वेदिक एवं रक्तदान शिविर, 180 लोगों की बीएमडी जांच
*दिन भर उमड़ी मरीजों की भीड़*
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर परिसर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. प्रवेश मिश्रा एवं डॉ. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में झंडू इमामी लिमिटेड द्वारा किया गया।
शिविर में करीब 180 लोगों की बीएमडी जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान की व्यवस्था रेडक्रॉस ब्लड बैंक के सहयोग से की गई। इस अवसर पर अचलेश्वर ट्रस्ट के श्री राजीव चढ़ा पूर्व सूचना सचिव महेंद्र भदकारिया, झंडू इमामी से महेंद्र सेन, सन फार्मा से दीपक जैन, डब्ल्यूपीएल से अजय वर्मा तथा नवयुवक उसरेटें सेन समाज से राकेश सविता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिविर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
शिविर सोमवार सुबह से प्रारंभ हुआ जो दोपहर 02 बजे तक चला। शिविर में मरीजों का निःशुल्क अस्थि परीक्षण टेस्ट (बीएमडी) के साथ ही ब्लड शुगर, बीपी एवं नाड़ी परीक्षण भी अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
श्री अचलेश्वर महादेव ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित उक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर में पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, पेट एवं गुदा रोग, चर्म रोग, लिवर रोग, किडनी रोग, प्रोस्टेट की समस्या, टायफाईड, मलेरिया आदि रोगों का जांच परीक्षण कर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सको ने उपचार एवं रोग से स्थायी निदान के संबंध में उपयोगी परामर्श दिया। शिविर में शास. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, ग्वालियर के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश कुमार मिश्रा एवं जाने माने पेट व गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सिंह ने मरीजों का जांच परीक्षण कर उपयोगी परामर्श प्रदान किया। श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के श्री राजीव चढ़ढा पूर्व सूचना सचिव महेंद्र भदकारिया ने बताया कि विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों ने उक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर लगाए रक्तदान शिविर में अधिकाधिक संख्या में रक्तदान किया गया ताकि बीमारी के समय रक्त के अभाव से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की प्राण रक्षा की जा सके।