दिल्ली में होगा 141वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलनः ऐरन
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 141वां परिचय सम्मेलन श्री अग्रसेन भवन विवेक विहार नई दिल्ली में 20 सितम्बर को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली के अग्रवाल सभा एवं महिला समिति के द्वारा भी अपना पूर्ण योगदान दिया जायेगा।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि दिल्ली में होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए पूरे देश के अनेकों राज्यों एवं शहरों के अग्रवाल समाज के बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता करने के लिए पूर्ण रूप से उत्साहित हैं। दिल्ली में होने वाले इस परिचय सम्मेलन के लिए पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ग, पंजाब के बठिंडा, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़, नोयडा, मथुरा, आगरा आदि शहरों से अभी तक 650 युवक युवतियों का पंजीयन विवाह के लिए किया जा चुका है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री हर्ष मल्होत्रा होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी भाजपा आशीष अग्रवाल, विधायक संजय गोयल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परिचय सम्मेलन गोपाल गुप्ता, समाजसेवी एमएल गुप्ता उपस्थित रहेंगे। मंच पर युवक युवतियों का परिचय श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रचना गोयल, मुकेश सिंघल के द्वारा कराया जायेगा।