आल इंडिया कायस्थ महासभा ने पूरा किया 1000 पौधे रोपने का संकल्प, महासभा की बैठक में लिए कई निर्णय



ग्वालियर: आल इंडिया कायस्थ महासभा की बैठक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर आल इंडिया कायस्थ महासभा द्वारा चलाए गए पौधारोपण मिशन और पर्यावरण एवं प्रदूषण मुक्त ग्वालियर बनाने में जो महासभा के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सहयोग किया, उसके लिए शहर की विभिन्न संस्थाओं ने सराहा है। इसके अलावा कई संस्थाओं ने आल इंडिया कायस्थ महासभा को इस पूनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र भी भेजे हैं। 
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी ने कहा कि आल इंडिया कायस्थ महासभा से जुड़े सहयोगी साथियों की एक जुटाता का नतीजा है जिसने महासभा के 1000 पौधारोपण का संकल्प पूरा किया। उन्होंने सभी सदस्याें का आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण की प्रक्रिया निरंतर चलनी चाहिए। बैठक में संभाग के सभी जिला अध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि वह 1 से 2 माह के भीतर अपने-अपने जिले के सभी वार्डों में कायस्थ महासभा के वार्ड अध्यक्ष बनाए और समाज के लोगों की जनगणना करें। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला संरक्षक विद्याराम श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सहाय सक्सेना, जिला संयोजक विवेक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर, मनोज सक्सेना, अमित सक्सेना, पत्रकार आलोक सक्सेना, दीपक जौहरी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आलोक सक्सेना ने किया अंत में आभार प्रदर्शन विवेक श्रीवास्तव किया।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->