पंजाब मेल की पेन्ट्रीकार से बिना एक्सपायरी डेट लिखी मिलीं 200 से अधिक पानी की बोतलें जब्त

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल यादव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान ट्रेन क्रमांक 12138 पंजाब मेल की पेन्ट्रीकार से बिना एक्सपायरी डेट लिखी (बगैर निर्माता विवरण एवं आवश्यक लेबलिंग वाली) 200 से अधिक अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की गईं। साथ ही प्लेटफार्मों पर स्थित स्टॉल एवं कैंटीनों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजे गए।
इस दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 1 से 4 तक चलाए गए जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा करने, रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने तथा अनधिकृत रूप से रेल लाइन पार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पंजाब मेल की पेन्ट्रीकार में विक्रय के लिए रखी गई 17 कैरेट में 200 से अधिक ऐसी पानी की बोतलें मिलीं, जिन पर निर्माता संबंधी आवश्यक विवरण एवं लेबलिंग नहीं थी। इन्हें जब्त कर पेन्ट्रीकार से उतरवाया गया तथा संबंधित प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्लेटफार्म क्रमांक 1, 2 एवं 3 पर स्थित स्टॉलों और कैंटीनों की जांच में बिना आवश्यक दस्तावेजों के खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले अनधिकृत विक्रेताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। विभिन्न स्टॉलों से चॉकलेट, सैंडविच, बिस्किट, चोको डिलाइट स्लाइस केक एवं मैंगो ड्रिंक के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। 
विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल यादव ने बताया कि यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी झांसी व आगरा डिवीजन जनक सिंह, सीएचआई जेएस चौहान व तेजपाल, कैटरिंग इंस्पेक्टर सुशील कुमार व जायसवाल एवं सीटीआई राजीव शर्मा सहित अन्य टीटीई स्टाफ एवं आरपीएफ व जीआरपी का स्टाफ शामिल रहा। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->