साडा अध्यक्ष शर्मा ने परखी जमीनी व्यवस्थाएं, बैठक में विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश


*सीईओ श्रीमती अनीसा श्रीवास्तव  बैठक में रहीं मौजूद 

ग्वालियर । साडा अध्यक्ष  अशोक शर्मा की अध्यक्षता में एवं साडा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनीसा श्रीवास्तव की उपस्थिति में आज साडा कार्यालय में बैठक आयोजित की । बैठक में साडा क्षेत्र के विकास एवं व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सोंजना योजना, साडा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं सड़क सुधार सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं सीईओ श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव ने बैजाताल स्थित साडा परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में तैयार की जा रही पत्थर की मूर्तियों एवं वहां की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। सीईओ श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि परिसर में निर्मित हो रही पत्थर की मूर्तियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित किया जाना चाहिए, ताकि इसकी पहचान को और विकसित किया जा सके। उन्होंने इस क्षेत्र को भविष्य में कला केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर भी विचार व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने परिसर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में अनुपयोगी एवं पुरानी पड़ी वस्तुओं को हटाकर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने तथा परिसर को नया, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री शर्मा ने कहा कि साडा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ उपलब्ध परिसंपत्तियों एवं परिसरों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, सुव्यवस्था एवं जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->