मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी का ज्योतिष समाधान शिविर 9 को



ग्वालियर । मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी के संस्थापकाध्यक्ष, ज्योतिष जगत के प्रख्यात विद्वान स्वर्गीय डॉ. रमेश वायगांवकर जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क ज्योतिष शिविर का आयोजन सत्कार गेस्ट हाऊस सिटीसेंटर में नौ सितंबर को समय दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
स्उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय डॉ. रमेश वायंगांवकर ने लगभग 5 दशकों तक ज्योतिष के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. वायगांवकर वैदिक ज्योतिष, रमल ज्योतिष, के.पी. नीरा विश्वकर्मा ज्योतिष, अंक ज्योतिष, के अतिरिक्त कर्मकाण्ड एवं वनस्पति के मूर्धन्य विद्वान थे उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा विभिन्न ज्योतिष सम्मेलनों में अपने शोधपत्रों का वाचन किया तथा 1991 में मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी का गठन इस उद्देश्य के साथ किया कि ज्योतिष विषय की भ्रांतियां दूर हो सके और वास्तविक ज्योतिष का लाभ जनसाधारण को मिल सके।
उक्त जानकारी मार्स एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा महासचिव नीरा विश्वकर्मा ने पत्रकारों को बताया कि  शिविर में वैदिक ज्योतिष, के.पी. पद्धति अंक ज्योतिष, पाश्चात्य ज्योतिष, तंत्र, टैरो रीडिंग पैडुलम हस्तरेखा सहित अनेक विधाओं के विशेषज्ञ जन साधारण की समस्याओं के समाधान एवं निराकरण हेतु उपस्थित रहेंगे। आम जनता सरलतापूर्वक ज्योतिष के प्रकाण्ड विद्वानों तक पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सके ये इस कार्यक्रम का ध्येय है।
कार्यक्रम में ग्वालियर के विद्वान ज्योतिषयों का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त शिविर में श्रीमती सीमा नायक, कल्पना बोहरे, वन्दना शर्मा, डी.पी. तेलंग, महेश मुद्गल, नविता राजौरिया, अशोक चांदिल अपनी सेवाऐं प्रदान करेंगे। साथ ही अन्य ज्योतिषाचार्य भी अपनी सेवाऐं प्रदान करेगें। कार्यक्रम में मयूर घाटगे, विश्वरंजन गुप्ता, मनोज द्विवेदी, सुदर्शन जाजू, अर्चना अग्रवाल, आरती सोलंकी, रमेश कोहल, हिमांशु शुक्ला आदि भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 


posted by Admin
2

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->