मुरार में भागवत के लिए निकली भव्य कलश यात्रा ,गेरु वाले बंगला पर भागवत कथा शुरु


ग्वालियर। मुरार में गेरू वाला बंगला स्थित राजराजेश्वरी माता के दरबार में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पीतांबर वस्त्रधारी 401 महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। 

 कलश यात्रा गेरू वाला बांग्ला से आरंभ होकर बारादरी मुरार होते हुए सिंहपुर रोड पहुंची। जहां से वापस कथा स्थल गेरू वाला बंगला पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कथा व्यास पंडित सतीश कौशिक महाराज बग्घी पर सवार होकर चल रहे थे वहीं कथा परीक्षित रामबाबू यादव सर पर भागवत की पोथी लेकर पैदल चल रहे थे। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
 कथा के प्रथम दिवस व्यसाचार्य पंडित सतीश कौशिक महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण बहुत ही भाग्य से मिलता है इसलिए जब जहां कथा सुनने का सौभाग्य मिले उसे छोड़ना नहीं चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी कथा श्रवण करने के लिए लाना चाहिए।
 इस मौके पर रामबाबू यादव श्रीमती सत्यवती यादव राम प्रकाश दुबे बंटी दीक्षित महादेव दुबे राम गोविंद नकुल धमाले रिंकू यादव अजय यादव सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->