पंजाबी परिषद चंबल संभाग का तीर्थ दर्शन, पिकनिक, एवं बैठक 8 सितंबर को ओरछा में



*रामराजा सरकार, पीतांबरा माई , एवं जोरासी वाले हनुमान जी के करेंगे दर्शन*

ग्वालियर 3 सितंबर गुरुवार को पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थ दर्शन यात्रा,पिकनिक,  एवं आगामी होने वाले कार्यक्रमों को बैठक करने जा रही है उसकी तैयारी को लेकर आज समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद के निवास पर एक बैठक रखी गई जिसमें निर्धारित किया गया की 8 सितंबर मंगलवार को सुबह 8:30 बजे पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग के सदस्य परिवार सहित तीर्थ दर्शन यात्रा ओरछा के लिए राम मंदिर से रवाना होंगे,
वह पहुंचकर सबसे पहले रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे तत्पश्चात ओरछा रिजॉर्ट पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन गेम, एवं वर्ष भर में होने वाले अन्य सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए बैठक रखी जाएगी, तत्पश्चात शाम को दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा माई के,एवं जोरासी पहुंचकर हनुमान जी के  दर्शन करके वापस ग्वालियर राम मंदिर पर प्रस्थान करेंगे बैठक में समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद, अशोक सहगल, केवल कृष्ण सूरी, हरीश साहनी,महिला अध्यक्ष कुसुम भसीन, प्रभारी बबीता डाबर, हरीश सहगल, राजवीर खुराना कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अरोड़ा, संजय सपरा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित चंबल संभाग के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->