आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘सहोदया आर्ट फेस्ट-2026‘ आयोजित
- सहोदया आर्ट फेस्ट में ग्वालियर-चंबल संभाग व आसपास के जिलों में संचालित 26 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
- कला स्वयं का अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैः प्रिंसिपल गीता एस.
- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्थव सिंह चैहान और मानसी कनेरिया रहीं अव्वल
- कोलाज मेकिंग में रिद्धि, आराध्या, कनक और याशिका रहे प्रथम
ग्वालियर । आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘सहोदया आर्ट फेस्ट-2026‘ का आयोजन उत्साह और रचनात्मकता के साथ किया गया। इस आर्ट फेस्ट में जजेज के रूप में आलोक शर्मा, डाॅ. सुनीता प्रजापति, मनीष चौरसिया शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस., डीन अकेडमिक अनीता मित्तल, सीएओ रेनू अग्रवाल सहित आईटीएम ग्लोबल स्कूल का स्टाफ और प्रतिभागी स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
कला स्वयं का अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैः प्रिंसिपल गीता एस.
‘सहोदया आर्ट फेस्ट-2026 का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की प्रिंसिपल गीता एस. ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कला स्वयं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बिना किसी संकोच के अपनी कल्पनाओं और विचारों को कला के माध्यम से व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता के नियमों एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
26 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा अभिव्यक्त करने के लिए प्रदान किया जीवंत मंच
‘सहोदया आर्ट फेस्ट-2026 के तहत आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर द्वारा छात्र-छात्राओं को अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान किया गया। इस दौरान ‘पोस्टर मेकिंग‘ और ‘कोलाज मेकिंग‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्वालियर-चंबल सहित आस-पास के जिलों में संचालित 26 स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्थव सिंह चौहान और मानसी कनेरिया रहीं अव्वल
आईटीएम ग्लोबल स्कूल द्वारा आयोजित सहोदया आर्ट फेस्ट-2026 के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगों, चित्रों और प्रतिभाशाली संदेशों के माध्यम से विभिन्न् विषयों पर अपने विचारों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णयक मंडल ने अपना फैसला दिया। जिसमें आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के अर्थव सिंह चौहान और विद्यावती पब्लिक स्कूल की मानसी कनेरिया प्रथम ने स्थान प्राप्त कर अव्वल रहीं। वहीं सेंट जोसेफ काॅन्वेट स्कूल के कृष्णा शर्मा द्वितीय और वीनस पब्लिक स्कूल के आदित्य सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किय।
कोलाज मेकिंग में रिद्धि, आराध्या, कनक और याशिका रहे प्रथम
आईटीएम ग्लोबल स्कूल द्वारा आयोजित सहोदया आर्ट फेस्ट-2026 के अवसर पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग-अलग तत्वों, बनावटों और विचारों को रचनात्मक ढंग से संयोजित कर आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की इन कलाकृतियों में मौलिकता, सौंदर्यबोध, कल्पनाशीलता और नवाचार की स्पष्ट झलक देखने को मिली। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णयक मंडल ने अपना फैसला दिया, जिसमें आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की रिद्धि मुदगल और आराध्या चैहान एवं मिस हिल हायर सेकेंडरी स्कूल की कनक लावन्या और याशिका प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं माउंट लिटरा जी स्कूल से दिवांग गुर्जर और कुमार अनिष्का ने द्वितीय स्थान एवं आदित्य वल्र्ड स्कूल से सगुन श्रीवास्तव और नुपुर कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के दौरान आईटीएम ग्लाबल स्कूल ग्वालियर परिसर में कला और सृजनात्मकता का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
छात्र-छात्राओं ने मधुर संगीत की दी प्रस्तुति
आईटीएम ग्लोबल स्कूल द्वारा आयोजित सहोदया आर्ट फेस्ट-2026 के अवर पर निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गाय। इसके साथ ही आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं ने मधुर गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में संगीत का रंग भर दिया। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और मेहनत को सम्मान मिला। वहीं कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया। वहीं राष्ट्रगान के साथ सहोदया आर्ट फेस्ट-2026 का समापन हुआ।