अचलेश्वर मंदिर पर निःशुल्क आयुर्वेदिक और रक्तदान शिविर 7 को
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, लश्कर में सोमवार 7 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर में मरीजों का निःशुल्क अस्थि, ब्लड शुगर, बीपी और नाड़ी परीक्षण किया जाएगा। यह शिविर अचलेश्वर महादेव ट्रस्ट और झण्डू फार्मा के सहयोग से आयोजित हो रहा है। शिविर में पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, पेट, गुदा रोग, चर्म, लिवर, किडनी, प्रोस्टेट, टायफाइड, मलेरिया सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश कुमार मिश्रा और डॉ. देवेन्द्र सिंह मरीजों को देखेंगे।