योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर अमल कर युवा जीवन पथ पर आगे बढें - मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह



श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव में शामिल हुए मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष 

ग्वालियर / राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ग्वालियर में यादव महासभा जन्माष्टमी आयोजन समिति द्वारा आयोजित भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में शामिल होने आए जन समुदाय को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कहा कि योगेश्वर कृष्ण हमारे आराध्य हैं। हमें भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चल कर उन्हें अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की स्थापना में योगेश्वर श्रीकृष्ण की अग्रणीय भूमिका रही, उनका जन्म ही धर्मसंस्थापनार्थाय हुआ था। डॉ. अवधेश ने कहा कि भारत का इतिहास श्रीकृष्ण और गीता के उल्लेख के बिना पूरा नहीं हो सकता। युवा कर्मयोगी बनकर योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर अमल करते हुए जीवन पथ पर आगे बढ़ें। 
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि सफल लोगों का दायित्व सफलता का माखन समाज को बांटना और सर्व समाज को साथ लेकर चलना होना चाहिए । उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कर लक्ष्य को प्राप्त करें। हम अपने आराध्य श्रीकृष्ण की बिपरीत परिस्थितियों में जीवन में संतुलन, मनोबल ऊँचा रखने, संगठित प्रयास से गोबर्धन पर्वत उठाने जैसा प्रयास आदि शिक्षाओं को आत्मसात् कर हम समाज तथा प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान दे सकते है। 
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का भी आज जन्मदिन था। महोत्सव में मौजूद युवा व महासभा समिति के सदस्यों एवं शुभ चिंतकों द्वारा आत्मीय अभिनंदन के साथ अनेक स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया । 
इसके पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव द्वारा श्रीकृष्ण की आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस भव्य आयोजन में सांसद राज्यसभा श्री अशोक सिंह, प्रशासक अपैक्स बैंक श्री महेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा श्री बलबीर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह यादव सहित पदाधिकारी तथा श्री राजेन्द्र सिंह यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रतिष्ठित समाज जन, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ग्वालियर के पदाधिकारी डॉ. दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित थे।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->