ग्वालियर / ग्वालियर स्थित मानव अधिकार आयोग के शिकायत प्रकोष्ठ में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटा। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें दीं।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का जन्मदिन आज शुक्रवार को सुबह मुरार स्थित सर्किट हाउस में भी मनाया गया। इस अवसर पर दीपेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल, एडवोकेट पूरन सिंह भदौरिया, जितेन्द्र सिंह यादव, अजय यादव दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।