राष्ट्रीय कैडेट कोर विश्व में सबसे बडा स्वैच्छिक युवा बल है। कई अन्य राष्ट्रों ने एनसीसी से प्ररित होकर समानान्तर संगठन बनाने में बराबरी की है तथा एनसीसी में कैडेट एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए नियमित कैडेट्स की उपस्थिति दी है। एनसीसी जैसे विशाल तथा अद्वितीय संगठन को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से चलाना, एक चुनौती भरा काम होता है जिसे सेना के नियमित सदस्यों तथा एनसीसी अफसर मिल कर अंजाम देते हैं |
एनसीसी ओटीए, ग्वालियर में
दिनांक 01 सितम्बर 2026 से 20 दिवसीय
रिफ्रेशर कम प्रोमोशन कोर्स प्रारंभ हुआ जिसमें सम्पूर्ण देश के 17
निदेशालयों से आर्मी तथा नेवल विंग की कुल 117 महिला
प्रशिक्षिकाओं का आगमन हुआ जिसमें सीनियर विंग एवं जूनियर विंग की महिला
प्रशिक्षिकाएं हैं। इन सभी को बीस दिनों के कड़े प्रशिक्षण को पूर्ण करना होगा
जिसमें उन्हे शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, मैप रीडिंग,
ऑउटडोर
अभ्यास, हथियारों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह इस प्रशिक्षण वर्ष का
पहला रिफ्रेशर कोर्स है तथा सभी ट्रेनीज इस कोर्स को सफलापूर्वक पूरा करके अगले
रैंक के लिये योग्य हो जाएगीं।
कोर्स के पहले दिन पर सभी ट्रेनीस को अकादमी भ्रमण द्वारा अकादमी से परिचित करवाया। तत्पश्चात् प्रारंभिक परीक्षा की समाप्ति के साथ ही ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, कमाडेंट महोदय द्वारा सभी ट्रेनीस को संबोधित किया गया । बीस दिनों के कोर्स की समाप्ति पर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात् समस्त ट्रेनीज को पदोन्नति के लिये प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही कोर्स में श्रेष्ठ प्रशिक्षार्थियो तथा अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ट्रेनीज को पुरस्कृत किया
जाएगा।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur