*" बदलाव ज़रूरी है ..!" : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नई दिल्ली में विशाल आमसभा संपन्न
*केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं बदलाव जरूरी है को लेकर 01,02,03 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आंदोलन की घोषणा*
नई दिल्ली *बदलाव ज़रूरी है " के आव्हान को लेकर 01 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विशाल आमसभा आयोजित हुई ।इस आमसभा में मध्य प्रदेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों में आए हजारों लोग शामिल हुए।*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कॉमरेड डी राजा ने अपने उदघाटन भाषण में भारत में फासीवाद के गहराते खतरे और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की जन विरोधी नीतियों का उल्लेख किया और इसके ख़िलाफ़ आगामी 01,02 और 03 दिसम्बर को सारे देश में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जेल भरो आन्दोलन करने की घोषणा की ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमसभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और एटक की राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड अमरजीत कौर , राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड गिरीश शर्मा ,कॉमरेड ए नी राजा ,कॉमरेड रामकृष्ण पांडा , कॉमरेड पी संदोष कुमार सांसद आदि ने संबोधित कर भाकपा और केन्द्र की फासीवादी सरकार के खिलाफ़ लामबंद होने का आव्हान किया।
इस विशाल आमसभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ,राज्य सह सचिव कॉमरेड हरिद्वार सिंह , राज्य कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष कॉमरेड अरुण तिवारी ,राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉम संजय नामदेव , कॉमरेड रामसरोज कुशवाह ,कॉमरेड जनक राठौर , कॉम शिवशंकर मौर्य , कॉम प्रहलाद बैरागी, राज्य परिषद सदस्य कॉम अशोक पाठक,कॉमरेड रुद्रपाल यादव ,कॉमरेड अजय राऊत , कॉम सुखलाल गोरे, कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ,कामरेड गया मिश्रा, कामरेड कैलाश कुशवाहा, कॉमरेड समर शाह ,कॉमरेड राजकुमार और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कॉम शैलेश परमार, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम अनवर खान, कॉम आनंद ठाकुर, कॉम जालिम सिंह, कॉम उदय कौशल, कॉम अयाल खान, कॉम आदित्य परमार, कॉम मनोज बाथम, कॉम देशराज, कॉम उषा सिंह,कॉम राहुल भाई जी, आशीष भाईजी , एस एस शाक्य , शेर सिंह, लाखन सिंह रघुवंशी , जानकी बाई ,विजय वर्मा,शहाबुद्दीन ,जितेन्द्र रैकवार आदि शामिल हुए।आमसभा में विभिन्न राज्यों के भाकपा सदस्यों ने जन गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
आमसभा के अवसर पर रामलीला मैदान में लाल झंडो ,बैनर ,पोस्टर आदि से आकर्षक सज्जा की गई। आमसभा के अन्त में " लाल सलाम" , " इंकलाब ज़िंदाबाद " , " फासीवाद मुर्दाबाद " , " बदलाव ज़रूरी है " जैसे नारों की गगनभेदी नारेबाजी की गई।