ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 13 सितंबर को होगा
ब्राह्मण रिश्ता केंद्र पर 5 तक निशुल्क पंजीयन होंगे, स्मारिका का विमोचन 11 को होगा
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा 13 सितंबर को सुबह ठीक 10 00 बजे , बड़े हनुमान तुलसी आश्रम, कत्था मिल के सामने, शिवपुरी में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास महाराज एवं मुख्य वक्ता पाताल पुरी पीठ के जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज, काशी तथा सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, तथा सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी अध्यक्षता में 18 वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। परिचय सम्मेलन में सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड, महाराष्ट्रीयन ,ब्रह्म भट्ट, सिन्धी,कश्मीरी, पंजाबी, गुजराती,बरूआ,जिझोतिया, भूमिहार सभी विवाह योग्य युवक युवती बायोडाटा पंजीयन निशुल्क प्रतिदिन सायं काल ठीक 6-00 बजे से 7-30 बजे तक ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन दौलतगंज यूको बैंक के बगल में श्री देवेन्द्र कुमार पाठक जी को 5 सितंबर तक निशुल्क जमा कर सकते हैं। सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, मुख्य संयोजक श्रीनिवास उपाध्याय, महावीर मुदगल, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि 11 सितंबर को सायं काल ठीक 4-00 बजे, प्रधान कार्यालय ऊंट पुल, जिंसी नाले पर वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी के मुख्य आचार्यत्व में सम्पन्न होगा। स्मारिका का कूपन 11 सितंबर से मिलेंगे। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री