जल्द बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के एसपी और कलेक्टर बदलने की तैयारी


दो रेंजों में नये आईजी की पदस्थापना की भी संभावना
भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर बदलने की तैयारी है। वहीं दो रेंज में नये आईजी की पदस्थापना हो सकती है। इसके अलावा डीएसपी और एसडीओपी स्तर पर भी बदलाव संभव है। 
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार अब प्रशासन में कसावट लाने के लिये बड़े स्तर पर बदलाव कर सकती है। कुछ जिलों में एसपी और कलेक्टर की नई पदस्थापना हो सकती है। पुलिस विभाग के प्रस्तावित फेरबदल में दो रेंजों में आईजी की पदस्थापना हो सकती है। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना 31 जुलाई को रिटायर हो चुके हैं। उनके बाद डीआईजी असित यादव के पास फिलहाल आईजी का अतिरिक्त प्रभार है। अब सरकार इस पद पर नियमित नियुक्ति की तैयारी में है। इसी तरह सागर रेंज के आईजी मिथलेश शुक्ला भी सेवानिवृत्त हो गये हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद सागर रेंज में भी नए आईजी की नियुक्ति हो सकती है। 
डीएसपी और एसडीओपी के पदों पर पदस्थापना के लिए गृह विभाग ने अधिकारियों के नामों वाली सूची तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक फाइल को अब तक करीब पांच बार संशोधन के लिए वापस भेजा जा चुका है। आगामी पुलिस फेरबदल केवल आईजी और डीएसपी एसडीओपी स्तर तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। कुछ जिलों के एसपी भी इस बदलाव की जद में आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस विभाग और गृह विभाग में प्रस्तावित फेरबदल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। अगर मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलती है तो आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।  

posted by Admin
218

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->