ग्वालियर । लोकदेवता गोगाजी देव जन्मोत्सव के कार्यक्रम में वार्ड 28 में गोगाजीदेव के भक्त दिनेश लोधे के निवास पर छड़ी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल ने गोगाजी देव की छड़ी पर विधि विधान से पूजा अर्चना एवं समरसता आरती की। उन्होंने कहा कि गोगाजीदेव का जीवन वीरता, त्याग, सामाजिक समरसता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले, दिनेश लोधे, हरिओम झा, प्रेम मंडेलिया, संजय राजे, गोपाल जाटव, बसंत गर्ग, राजेंद्र महोबिया, नरेंद्र खटीक, संजय लोधी, अरविंद बाल्मिकी, गगन लोधी, लव राठौर, राजेंद्र बाल्मिकी, राजकुमार पालिया सहित गोगाजीदेव के अनुयाई उपस्थित थे।