निगम जनसुनवाई में अपर आयुक्त ने सुनी जनसमस्याएं

ग्वालियर। आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर एवं मुनीष सिंह सिकरवार ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।         
सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 1 बहोडापुर 20 सूत्रीय नगर निवासी जयराम पाल ने भैंस डेयरी से आने वाले गंदे पानी, गोबर और मकान को हो रहे नुकसान के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। इसके साथ ही वार्ड 20 गुप्ता हॉस्पिटल दो भाई की दुकान मुरार निवासी गोपाल पाल सिंह तोमर ने अशोक कॉलोनी नदीपार टाल कबीर कॉन्वेंट स्कूल के पास पालतू पशु रोड पर बांधकर आम रास्ते को रोकने, वार्ड 18 दीनदयाल नगर ई सेक्टर निवासी विवेक अग्रवाल ने आवेदन देकर ई सेक्टर में सीवर लाइन की सफाई करने, वार्ड 13 तानसेन नगर निवासी मुन्नालाल कुशवाह ने सार्वजनिक रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाने अपना आवेदन दिया।  

posted by Admin
33

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->