ADGP राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता का प्रमोशन, IPS मेहता का VRS स्वीकार
मध्य प्रदेश शासन ने गृह विभाग के माध्यम से राज्य के प्रशासनिक और पुलिस अमले में दो बेहद महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। सरकार ने जहां 1994 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों राजाबाबू सिंह और डी.पी. गुप्ता को पदोन्नत कर स्पेशल डीजी (Special DGP) बनाया है, वहीं इंदौर में पदस्थ 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मेहता का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन (VRS) भी स्वीकार कर लिया है।