अधिकारी गंभीरता से करें कार्य, नहीं तो होगी कार्यवाही: निगमायुक्त

ग्वालियर । शहर में नागरिकों की सबसे ज्यादा समस्यायें सीवर, स्वास्थ्य, पार्क एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित आ रही हैं। इन सभी विभागों से संबंधित अधिकारी गंभीरता एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और शिकायत मिलने पर तत्काल समस्या का निराकरण करें। जन सुविधा से संबंधित समस्याओं के निराकरण में लापरवाही कतहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्ताशय के निर्देश आयुक्त निगम अभिषेक चौधरी ने समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप सिंह तोमर, मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
बैठक में निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने गौशाला सीबीजी प्लांट पर आने वाले गीले कचरे को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की तथा विधानसभावार भेजे गए गीले कचरे की संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए कि इसे दस टन प्रतिदिन तक पहुंचायें और यह सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन कम से कम दस टन गीला कचरा प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें और ऐसे क्षेत्र में पहले जाएं जहां समस्यायें अधिक हैं तथा संभव हो तो शिकायत का तत्काल निराकरण करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अधिकारी आपस में समन्वय कर समस्याओं का निराकरण करें। निगम के अलग अलग विभागों पर समस्या को न टालें। इसके साथ ही निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों का अमला फील्ड में रहकर कार्य करता है उन सभी विभाग अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को वायरलेस सेट उपलब्ध करायें जाएं। जिससे आपस में बातचीत में सुविधा हो सके। बैठक में निगम आयुक्त चौधरी द्वारा सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा की गई तथा अगस्त माह की लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण संतुष्टि के साथ आगामी 20 सितम्बर तक करने के निर्देष दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायत निराकरण के लिए साप्ताहिक लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि सात दिवस में इतनी शिकायत का निराकरण तो हो ही जाना चाहिए। इसके साथ ही नोन अटेंडेंट शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगली बैठक से कोई भी शिकायत नोन अटेंडेंट नहीं मिलनी चाहिए अन्यथा संबंधित पर कार्यवाही होगी। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->