कायस्थ बंधुओं ने हवन-पूजन कर हरियाली बनाए रखने की शपथ ली

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बंधुओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पंडित राजेश्वर राव द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने किया। हरियाली तीज के कार्यक्रम में महिलाओं को पुरस्कार भी मिला। इस अवसर पर अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले कायस्थ समाज के बंधुओं का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम की व्यवस्था एडवोकेट सुरेंद्र कुमार खरे, अमित सक्सेना और वर्षा श्रीवास्तव ने संभाली।
कार्यक्रम में अशोक निगम, वीडी कुलश्रेष्ठ, अमित श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, नवीन चैधरी, शशिकांत भटनागर, विजय सक्सेना, संदीप जौहरी, राकेश सक्सैना, वैभव श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, बीएम कुलश्रेष्ठ, विजय सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, नारायण स्वरूप कुलश्रेष्ठ, हर्ष श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, दीपक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, वरुण सक्सैना सहित कई समाज जन मौजूद रहें।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->