निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई
ग्वालियर । नेता प्रतिपक्ष हरिपाल ने कहा कि आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारी स्वस्थ्य रहें, जिस प्रकार निगम की सेवा पूरे मन से की है उसी प्रकार अब पूरे मन से परिवार को समय देना। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई।
जलविहार स्थित सभाभवन में आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए विधुत विभाग से उपयंत्री केवल सिंह यादव, उद्यान विभाग से माली उदयराज कुशवाहा, छोटे खॉ, जनकार्य से श्रमिक खरगा कुशवाह, स्वास्थ्य विभाग से सफाई कामगार ब्रह्म कुमार/इतवारी, मुरारीलाल लिधोरिया, अषोक/नथौली, श्रीमती कमला/हरगोविंद, गैंगमैन गौरीशंकर/बंषी कुशवाह, राजस्व विभाग से सहायक राजस्व निरीक्षक चिम्मन कटारे/शिवचरण, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग से सहायक वर्ग-3 श्रीमती पूनम बाजपेयी, संपत्तिकर से भृत्य श्रीमती गोमती सिकरवार, विनियमित रामप्रकाश पाल, आलोक शर्मा आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सचिव बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।