आपकी सेवायें, अनुभव और अनुशासन पुलिस और समाज के लिये प्रेरणास्रोत बना रहेगाः एसएसपी धर्मवीर

- पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई
ग्वालियर। आज आप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आपकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा पुलिस और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। लंबी सेवा यात्रा में आपके परिवार का त्याग, सहयोग और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, जिसने हर परिस्थिति में आपका साथ दिया। सेवानिवृत्ति के बाद आप स्वयं को व्यस्त रखें और समाजसेवा में समय दें। यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को विदाई देते हुये कहीं। 
सोमवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस कर्मियों के विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल और माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। विदाई समारोह में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण पुलिस के लिये जरूरी है। आज आप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आपकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेगा। इस लंबी सेवा यात्रा में आपके परिवार का त्याग, सहयोग और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, जिसने हर परिस्थिति में आपका साथ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।  
यह हुये सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में सुधीर सिंह कुशवाह, राजू अहिरवार, रामकुमार पाठक, हजूरी लाल, राधाकृष्ण, नाथुआ जाटव, उदयप्रताप सिंह, सउनि0 बाबू सिंह, महेन्द्रपाल, हरप्रसाद शर्मा शामिल हैं। इस मौके पर अति0 पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेश सिंह बघेल, मनोज कुमार, सुश्री अनुश्री वाष्र्णेय, रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार सोनम पाराशर उपस्थित रहे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->