भोपाल| रक्षाबंधन के अवसर पर करुणाधाम आश्रम में पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश शांडिल्य महाराज ने सभी शिष्य सेवकों और भक्तजनों को सिद्ध रुद्राक्ष का रक्षासूत्र बांधा। साथ ही 11 पौधे लगाकर गुरुदेव ने पौधो को भी रक्षासूत्र बांधा। सभी शिष्य सेवकों से पौधे की रक्षा करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन और शिष्य सेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भजन कर भंडारे के साथ हुआ।