निगमायुक्त चौधरी ने निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों तथा परियोजनाओं का किया निरीक्षण

ग्वालियर। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने सभी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त चौधरी ने सर्वप्रथम रमउआ स्थित निर्माणाधीन ई-चार्जिंग बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन की निर्माण एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इसके पश्चात उन्होंने चार्जिंग स्टेशन के पीछे नगर निगम द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निगमायुक्त ने रमउआ डैम पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रस्तावित एवं किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए स्थल को और अधिक आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। निगमायुक्त चौधरी लाल टिपारा गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने निर्मित सीएनजी प्लांट का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, क्षमता एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने आदर्श गौशाला का भ्रमण किया तथा गौ पूजन कर गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
निगमायुक्त ने इसके बाद बिरला नगर पुल के नीचे संचालित एबीसी डॉग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए इसकी क्षमता, प्रतिदिन किए जाने वाले वैक्सीनेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।  निगमायुक्त  चौधरी ने आईएसबीटी बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड से बसों का नियमित संचालन नहीं होने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आईएसबीटी परिसर में निर्माणाधीन पीएम ई-बस चार्जिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने उरवाई गेट स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क की वर्तमान व्यवस्थाओं एवं संभावनाओं की जानकारी ली तथा पार्क को और अधिक विस्तारित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त चौधरी ने फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का अवलोकन किया। उन्होंने वन्य प्राणियों की व्यवस्थाओं एवं उनके रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। साथ ही चिड़ियाघर में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों, जिनमें नवीन एंट्रेंस गेट, फिश एक्वेरियम एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं, को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम की सभी परियोजनाओं में कार्य की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराते हुए शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को और गति प्रदान की जाए।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->