बिलौआ में लगा जनविश्वास शिविर, संभागीय आयुक्त खत्री एवं कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कराया समस्याओं का निराकरण

ग्वालियर।   सूर्य प्रकाश को दिखाई नहीं देता और सूबेदार कुशवाह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। लम्बे समय से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की उम्मीद लगाए बैठे इन दोनों दिव्यांगों को उनके घर के नजदीक प्रमाण-पत्र बनाकर सौंपे गए। इसी तरह मिजाजीलाल, ज्योति व कमलेश के आयुष्मान कार्ड बन गए तो हरचरण कुशवाह, द्रोपदी, छुटिया व ग्यासोबाई के लंबित जमीन संबंधी प्रकरण का न केवल निराकरण हुआ बल्कि दस्तावेजों में अमल होकर खसरे की कॉपी भी उन्हें मिल गई। स्थानीय निवासियों की ऐसी ही तमाम समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। यहाँ बात हो रही है “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत शनिवार को बिलौआ में आयोजित हुए जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर की ।  
पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी एवं नगर परिषद बिलौआ की अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी चौरसिया की मौजूदगी में आयोजित हुए शिविर में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराकर आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास मजबूत किया। शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिये मेडीकल बोर्ड बैठा और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। साथ ही आधारकार्ड, आयुष्मानकार्ड व फार्मर आईडी भी शिविर में बनाई गईं। शिविर में लगभग 126 समस्यायें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष समस्याओं को सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया गया है। शिविर में उद्यमी संवाद हुआ। साथ ही मौके पर ही निराकृत समस्याओं के प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राजस्व अभिलेख में हुए अमल की कॉपी इत्यादि का वितरण भी किया गया। 
बिलौआ में जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर के शुरू होने से पहले कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बिलौआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शासकीय सीनियर बालक छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं यहाँ के स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश बिलौआ सीएमओ को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत एवं एसडीएम राजीव समाधिया भी थे। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->