धूमधाम से मनेगी बलराम जयंतीः महेंद्र सिंह यादव

- ग्रामीणों से किया 2 सितम्बर को मेला ग्राउंड पहुंचने का आह्वान
ग्वालियर। भगवान बलराम जयंती एवं किसान दिवस के अवसर पर आगामी 02 सितम्बर को मेला ग्राउंड, ग्वालियर में आयोजित होने वाले बलराम महोत्सव को लेकर ग्रामीण अंचलों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। किसानों और ग्रामीणों को महोत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
ग्रामीण अंचल में पहुंचे महेन्द्र सिंह यादव ने ग्रामीणों से कहा कि बलराम महोत्सव अन्नदाता किसान के सम्मान, कृषि संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं का उत्सव है। भगवान बलराम भारतीय कृषि जीवन और किसान शक्ति के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर आयोजित यह महोत्सव किसानों के सम्मान के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध कृषि एवं ग्रामीण संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि नंदलाल बाल कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2006 से बलराम जयंती महोत्सव की परंपरा निरंतर जारी है। इसी भावना को विस्तार देते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अब तक प्रदेश के लगभग 22 जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा चुके हैं। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान हित, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाने सरकार की प्राथमिकता है। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->