विधायक डॉ. सिकरवार के कार्यालय पर उमड़ा बहनों का सैलाब, 5 हजार से अधिक बहनों ने बांधी राखी

ग्वालियर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की 5 हजार से अधिक बहनों ने अपने लोकप्रिय विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनके सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन का आत्मीय आशीर्वाद दिया।
विधायक डॉ. सिकरवार ने भी सनातन परंपरा और नारी सम्मान की मिसाल पेश करते हुए सभी बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें रक्षाबंधन के विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक विधायक कार्यालय पर बहनों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। बहनों ने जहां अपने जनप्रिय विधायक के प्रति अटूट स्नेह और विश्वास जताया, वहीं विधायक डॉ. सिकरवार ने भी हर सुख-दुख में बहनों के साथ खड़े रहने और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->