गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर मनाया श्रावणी पर्व, मंत्रोचार से किया10 प्राकृतिक चीजों से स्नान
*सप्त ऋषियों का किया विधि विधान से पूजन*
गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर श्रावणी पर्व मनाया गया गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर सावन की पूर्णिमा पर प्राकृतिक रूप से दस स्नान जिसमें गाय के दूध, दही ,घी, गोबर, मूत्र, शहद,मुल्तानी मिट्टी, भस्म, कुशा, गंगाजल आदि से मंत्रोचार द्वारा प्राकृतिक रूप से स्नान किया गया सप्त ऋषियों का विधि विधान से पूजन किया गया साथ ही नवीन यज्ञोपवीत धारण किया गया, महाकाल का शिव अभिषेक एवं यज्ञ द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया, कार्यक्रम आचार्य पंकज शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया, इस धर्माथ कार्य में गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान सहित गायत्री परिवार के सदस्यों ने भारी संख्या में बढ़-कर भाग लिया,