भा क पा का 01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में हल्ला बोल
मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छात्र, नौजवानों पर क्रूर हमला के खिलाफ
*बदलाव जरूरी है*
*संकल्प को पूरा करने 01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में मेहनतकश आवाम को दिल्ली चलो की अपील*
*कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट राज्य कार्यकारिणी सदस्य*
ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी पदयात्राओं के अगले चरण में *बदलाव जरूरी है* के आव्हान के तहत 01 सितंबर को रामलीला मैदान में विशाल रैली आम सभा में पूरे देश के राज्यों के पार्टी कार्यकर्ता,हमदर्द, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाएं, कर्मचारी सभी मेहनतकश आवाम दिल्ली रामलीला मैदान पर विशाल रैली आम सभा में भाग लेने देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में भाग लेने निकलना शुरू हो गए हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश की मेहनतकश जनता, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, नोटबंदी से पीड़ित व्यवसायी वर्ग,कर्मचारी सभी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्राहिमाम है सभी बदलाव चाहते हैं।
*बदलाव जरूरी है* क्योंकि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट पैदा किया है । छात्र और नौजवानों पर आंदोलन के दौरान क्रूरता पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। देश की सभी संस्थाओं पर पूर्ण कब्जा कर लिया है देश की संपत्ति को बड़े पूंजीपतियों को सोपा जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप नौजवानो को रोजगार नहीं । पूंजीवादी और फासीवादी ताकतों के जन विरोधी गठजोड़ से जनता बेहाल है। लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया गया है। भारत सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त नीतियों से सारी दुनिया में भारत की छवि पर आंच आई है। ऐसे संकट के समय में जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति तथा मेहनतकश जनता की पक्षधर राजनीतिक विचारधारा की पार्टी होने के नाते जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने देश में वर्तमान मोदी सरकार के *बदलाव जरूरी है* को साकार करने मध्य प्रदेश के सभी जिलों के साथ ग्वालियर एवं डबरा के साथी 30-31 अगस्त को सड़क मार्ग एवं रेलवे से नई दिल्ली रामलीला मैदान में 01 सितंबर 26 को आयोजित विशाल आमसभा में भाग लेने हेतु रवाना होंगे।
भा क पा मेहनतकश आवाम, मजदूर, किसान, कर्मचारी, नौजवान, विद्यार्थी, महिलाएं एवं आम नागरिकों से रैली एवं आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु अपील करती है।