ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 57 की टीम 57/ई एवं टीम 57/एल के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/ए एवं टीम 45/एन के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/डी एवं टीम 59/आई के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 26 की टीम 26/बी एवं टीम 26/डी के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 23 की टीम 23/ए एवं टीम 23/डी के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/सी एवं टीम 56/जेड के मध्य खेला गया। ।
आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 57 की टीम 57/ई एवं टीम 57/एल के मध्य खेला गया। टीम 57/ई ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 57/एल 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके विरूद्ध 57/ई ने 49 रन बनाये और मैच में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विकास मधुरिया को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/ए एवं टीम 45/एन के मध्य खेला गया। टीम 45/ए ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 45/एन ने 8 ओवर में 82 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 45/ए ने 8 ओवर में 78 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच आदित्य को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/डी एवं टीम 59/आई के मध्य खेला गया। टीम 59/डी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 59/आई ने 8 ओवर में 62 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 59/डी ने 65 रन बनाये और जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच प्रेम को मिला।