विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग: वार्ड क्रमांक 28, 29, 45, 57, 58 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/ए एवं टीम 28/जे के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/ई एवं टीम 60/ओ के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 29 की टीम 29/बी एवं टीम 29/एच के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 57 की टीम 57/ई एवं टीम 57/जी के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/डी एवं टीम 45/जे के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 58 की टीम 58/बी एवं टीम 58/डी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न मैचों में अतिथियों के रूप में सोना-चांदी व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय मंगल, पार्षद धर्मेन्द्र जैन, श्याम शर्मा (बिल्डर), रमन शर्मा, इंद्रजीत शिन्दे, कांग्रेस आई.टी. सेल जिलाध्यक्ष आदित्य सेंगर मौजूद रहे। एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/ए एवं टीम 28/जे के मध्य खेला गया। टीम 28/जे ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। टीम 28/ए ने 8 ओवर में 67 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 28/जे ने 8 ओवर में 68 रन बनाये और 7 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच नरोत्तम को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/ई एवं टीम 60/ओ के मध्य खेला गया। टीम 60/ओ ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। टीम 60/ई ने 8 ओवर में 71 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/ओ ने 74 रन बनाये और 7 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच करन को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 29 की टीम 29/बी एवं टीम 29/एच के मध्य खेला गया। टीम 29/एच ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। टीम 29/बी ने 8 ओवर में 105 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 29/एच ने 8 ओवर में 72 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच हर्षित को मिला।

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->