ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/बी एवं टीम 45/एल के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड 28 की टीम 28/डी एवं टीम 28/जी के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड 29 की टीम 29/ए एवं टीम 29/आई के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड 60 की टीम 60/सी एवं टीम 60/क्यू के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड 58 की टीम 58/ए एवं टीम 58/ई के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच वार्ड 45 की टीम 45/एन एवं टीम 45/पी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न मैचों में अतिथियों के रूप में डाॅ. विनीत चतुर्वेदी (बाल चिकित्सक), अग्रवाल नव युवक संघ के अध्यक्ष सुनील गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष दिलीप तपा, महामंत्री घनश्याम कंथरिया, पार्षद प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह यादव, पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’ एवं पार्षद प्रत्याशी मनीष अग्रवाल मौजूद रहे। एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/बी एवं टीम 45/एल के मध्य खेला गया। टीम 45/बी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 45/एल ने 8 ओवर में 72 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 45/बी ने 6 ओवर में 75 रन बनाये और 9 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच 39 रन बनाने पर विशाल को मिला।दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 28 की टीम 28/डी एवं टीम 28/जी के मध्य खेला गया। टीम 28/डी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। टीम 28/जी ने 8 ओवर में 81 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 28/डी ने 8 ओवर में 62 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच 37 रन बनाने पर रवि को मिला।तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 29 की टीम 29/ए एवं टीम 29/आई के मध्य खेला गया। टीम 29/ए ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। टीम 29/आई ने बेटिंग करते हुये 8 ओवर में 101 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 29/ए ने 8 ओवर में 70 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच राहुल को मिला।