मेले में नशा मुक्ति अभियान पर कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा श्रीमंत माधव राव सिंधिया व्यापार मेले में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।  
कार्यक्रम में प्रदेश भर से बुलाए गए शासकीय एवं अशासकीय कलापथक दल  के कलाकारों द्वारा  नशा मुक्ति के ऊपर गायन एवं नाटक प्रस्तुतियां दी गई । कलाकारों द्वारा मनोहर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश बीज विकास निगम रहे अध्यक्षता कला पथक प्रभारी अधिकारी नरेंद्र कल्याण भोपाल ने की, सहायक संचालक सामाजिक न्याय विभाग जिला ग्वालियर विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषि मोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय बाल साहित्यकार द्वारा की गई। मंच संचालन विनोद मिश्रा वरिष्ठ कलाकार जिला दतिया द्वारा किया गया। जिसमें सभी स्टाफ भी उपस्थित आयोजन में पधारे आतिथ्य का स्वागत श्रीमती पूर्वी अग्रवाल समग्र सुरक्षा अधिकारी, सौरभ गर्ग, राजकुमार आर्य, भगवान सिंह आदि ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार लीलाधर रायकवार, बाबूलाल धौलपुर, जाकिर हुसैन, सियाराम नागर, नरेंद्र तोमर आदि का सम्मान किया गया इसी प्रकार  19 फरवरी को भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी । जिले के नागरिकों उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रस्तुतियों का आनंद लें अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाएं। ।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->