देश की आधी आबादी को मजबूत करने के लिए भाजपा मैदान में डटी हुई हैः जयप्रकाश राजौरिया
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत करने के लिए दी जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तार से समझाते हुए कहा कि भाजपा सदैव मातृशक्ति के लिए कार्य करती रही है और आगे भी देश की आधी आबादी को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मैदान में डटी हुई है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने मंगलवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से महिला वित्तीय सशक्तिकरण के अंतर्गत लाभार्थी बहनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने वित्तीय सहायता प्राप्त बहनें श्रीमती सबा रहमान, सरला सक्सेना, फरजाना खान, प्रीति कुशवाहा, मुन्नी कुशवाहा, ममता शिंदे, कौशल्या कुशवाहा, सावित्री कुशवाहा, राखी जाधव, वंदना खटीक एवं सुमन परिहार का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, जिला प्रभारी उपेंद्र बैस, विनोद शर्मा, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती खुशबू गुप्ता, जिला महामंत्रीद्वय डॉ करुणा सक्सेना एवं श्रीमती किरणलता भदौरिया, रामेश्वर भदौरिया, श्रीमती लता सिंह, श्रीमती उषा चैहान, श्रीमती रुचिका श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा ग्वालियर की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संयोजन स्वाति अग्रवाल एवं शिल्पा खत्री ने किया।