मछुआरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण
ग्वालियर। मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत जिले के मछुआरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ग्वालियर कार्यालय में किया गया। प्रशिक्षण में मत्स्य उत्पादन, झींगा उत्पादन एवं स्मार्ट पार्लर के संबंध में मछली पालकों को विस्तार से जानकारी दी गई।
मत्स्य पालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत किसानों के प्रशिक्षण में तीन दिवस विषय विशेषज्ञों द्वारा शिविर में आकर मत्स्य पालन के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी गईं तथा मत्स्य पालन में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी अवगत कराया गया। मत्स्य पालन के साथ-साथ झींगा उत्पादन की भी जानकारी मत्स्य पालकों को प्रदान की गई। शिविर में विभाग द्वारा शहर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट फिश पार्लर के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही फिश पार्लर को लेने के लिये क्या-क्या कार्रवाई की जाना हैं, इसके संबंध में भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मत्स्य उत्पादकों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी उन्हें जानकारी दी गई।