उत्थान महिला मंडल और नेहरू युवक केन्द्र ने महिला दिवस पर की रैली आयोजित
ग्वालियर। उत्थान महिला मंडल और नेहरू युवक केन्द्र ग्वालियर के सहयोग से राजा मंडी किला गेट पर महिला दिवस पर संगोष्ठी रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ज्योति सिकरवार रही।
इस अवसर पर अपने उदबोधन में ज्योति सिकरवार ने महिलाओं का सर्वांगीण विकास हो उसके लिए हर वर्ग हर समाज को आगे आना चाहिये। श्रीमती सिकरवार ने कहा कि महिलाओं का मनोबल बढे । उन्हंे अवसर मिले तो आज की नारी हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
अंत में कार्यक्रम में सुनीता कुशवाह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित महिलाओं में से प्रथम , द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरित किये।