sandhyadesh

अंतर संभागीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्वालियर, भोपाल विजयी

ग्वालियर। सेवार्थ जनकल्याण समिति एवं मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय बटालियन विशेष सशस्त्र बल खेल मैदान पर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर संभाग का अंतर संभागीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्वालियर क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक पुलिस अमित सांघी ने किया। टूर्नामेंट में गुरूवार को दो मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला सतना जिले में खेला जाएगा जिसका आयोजन मार्च महीने में होगा। खेले गए प्रथम मैच में ग्वालियर ने जबलपुर को 15 रन से हराया। दूसरा मैच ग्वालियर और भोपाल के बीच खेला गया। मैच में भोपाल ने ग्वालियर को 25 रन से हरा दिया। फाइनल मुकाबला रीवा भोपाल के बीच मार्च के महीने में खेला जाएगा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी के प्रतिनिधि प्रहलाद भाई, सेवार्थ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोषाध्यक्ष सेवार्थ जनकल्याण समिति मोहनलाल अहिरवार, सचिव दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन सूरज मनकेले, सेवार्थ जनकल्याण समिति की संरक्षिका श्रीमती शकुन वैश्य, एसडी उपाध्याय उपस्थित थे। 

posted by Admin
354

Advertisement

Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->