महाकुंभ मेले के दृष्टिगत झाँसी मंडल ने 540 ट्रेनों का सफल संचालन किया
झाँसी। महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में झाँसी मंडल ने 10 जनवरी से 10 फरवरी तक कुल 540 ट्रेनों का सफल संचालन किया। इसमें 413 नियमित (निर्धारित) एवं 127 अतिरिक्त (अनिर्धारित) ट्रेनें शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, भीड़ की मात्रा एवं आवश्यकता को देखते हुए समय-समय पर विशेष डिमांड ट्रेनों का भी संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
• महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाँसी मंडल द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
• सभी प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की व्यवस्था की गई है।
• प्रवेश/निकास द्वारों पर मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान 24 घंटे तैनात हैं।
• यात्रियों को सही जानकारी देने के लिए निरंतर उद्घोषणाएँ की जा रही हैं।
• महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सहायता केंद्रों की स्थापना की गई है, जहाँ रेलवे कर्मचारी यात्रियों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं।
• यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी चौबीसों घंटे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।