sandhyadesh

ग्वालियर के अधिराज ने जीता वर्ल्ड टेनिस टूर खिताब

ग्वालियर| शहर के  टेनिस स्टार अधिराज ठाकुर ने  अपना पहला युगल आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर खिताब जीत लिया है। भुवनेश्वर के नील रंग के हार्ड कोर्ट पर 6 से 11 मई तक आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की वर्ल्ड टेनिस टूर ‘जूनियर 30’ टूर्नामेंट का युगल फाइनल मुकाबला उम्मीद के मुताबिक रहा। इस आसान मुकाबले में जीत के रथ पर सवार अधिराज व उनके पार्टनर ओजस महलावत ने पूर्व की भारतीय जोड़ी रोहिथ हरि बालाजी गोविनाथ व थिरुमुरुगन विश्वनाथन को 6-3, 6-2 से पराजित किया। अधिराज की जोड़ी को फाइनल जीतने में सिर्फ डेढ़ घंटे का समय लगा। इस जोड़ी को अब वर्ल्ड रैंकिंग में 15-15 प्वाइंट मिलेंगे जिससे इनकी रैंकिंग में उछाल आएगा। 16 वर्षीय अधिराज का ये वर्ल्ड टेनिस टूर में दूसरा टाइटल है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में नेपाल के पोखरा में पहला आइटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर टूर्नामेंट खेला था और अपने अंतरराष्ट्रीय टेनिस करियर का पहला रजत पदक जीता था। संयोगवश इस टूर्नामेंट में भी ओजस उनके पार्टनर थे।

posted by Admin
1454

Advertisement

Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->