कॉम्बिंग गश्त के दौरान 224 फरार वारंटी पहुंचे हवालात, 274 बदमाशों की जांच की

ग्वालियर। फरार बदमाशों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए ग्वालियर पुलिस ने रविवार रात शहर और देहात तक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रातभर चली कार्रवाई में पुलिस ने 224 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 274 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों को चेक कर आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबे, बैंक-एटीएम और संदिग्ध वाहनों की भी सघन जांच की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 22-23 नवंबर की दरमियानी रात चलाए गए अभियान में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। अभियान को प्रभावीह बनाने एसएसपी ने स्वयं गश्त कर अभियान की निगरानी की और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 115 स्थाई वारंट और 109 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 224 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 147 गुण्डों और 127 हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए। जेल से रिहा हुए आरोपियों की गतिविधियां भी खंगाली गईं और जिला बदर आरोपियों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी ली गई। थाना पड़ाव पुलिस ने एक फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि गिजोर्रा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई की। अन्य बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर पुलिस ने चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->