कश्मीरी बाजार में फैशन शो के दौरान रैंप पर उतरे महिला-पुरुष मॉडल, हथकरघा और हस्तशिल्प को फैशन से जोड़ने का प्रयास


ग्वालियर। भारतीय पारंपरिक परिधान केवल पहनावा नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, पहचान और विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। इन्हें आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। यह बात कश्मीरी बाजार में आयोजित पारंपरिक परिधानों के फैशन शो में मुख्य अतिथि

 भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने कही। उन्होंने भारतीय परिधानों और हस्तशिल्प को फैशन के माध्यम से नई पहचान देने के प्रयासों की सराहना की। मेला के दस्तकारी हाट परिसर में आयोजित कश्मीरी बाजार द हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में भारतीय पारंपरिक परिधानों को प्रोत्साहित करने फैशन शो हुआ। इसमें महिला एवं पुरुष मॉडलों ने रैंप पर उतरकर पारंपरिक परिधानों की विविधता, खूबसूरती और आधुनिक अंदाज को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि मिस इंडिया–एम्प्रेस ऑफ द नेशन हिमांशी शर्मा उपस्थित रहीं। फैशन शो का आयोजन फैशन फॉक्स की टीम ने किया। पुष्कर शर्मा के संयोजन में तैयार शो में मॉडलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक परिधानों, हथकरघा और हस्तशिल्प को फैशन के माध्यम से नई पहचान देना तथा युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा। कश्मीरी बाजार के मंच पर सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की पहल भी की गई है। आयोजकों ने शहर की सांस्कृतिक संस्थाओं को इस मंच पर निशुल्क कार्यक्रम करने का आमंत्रण दिया है। फैशन शो में आयशा तोमर, सिमरन कौर, निशिका प्रजापति, मानसी ठाकुर, दीक्षा सोनी, कशिश वर्मा, प्रतिज्ञा चौहान, याशिका यादव, साक्षी सिकरवार, छवि कटियार, लावण्या कुशवाह, जाह्नवी शर्मा, सूरज रामपुरी, नैतिक सेंगर, अभय दुबे, अंकित चंदेरिया और अभय तोमर ने प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत समाधिया. गिर्राज दुबे. योगेश शर्मा जीतू लोधी. फैशन फॉक्स की टीम सहित कश्मीरी बाजार आयोजन समिति और देशभर से आए शिल्पी-बुनकर उपस्थित रहे।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->