सामाजिक संस्थाएं पीड़ित और शोषित लोगों की मदद के लिये आगे आयेः राजेश ऐरन
ग्वालियर। मातृशक्ति सेवा संकल्प समिति मुरार द्वारा दीपावली मिलन उत्सव का आयोजन मारवाड़ी समाज धर्मशाला मुरार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजेश ऐरन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि हमें सर्व समाज के लिए सेवा कार्य करना चाहिए और शोषित एवं पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका कल्पना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मंजू अग्रवाल और मानवी अग्रवाल थी। कार्यक्रम का संचालन संगीता अग्रवाल ने किया। पंक्चुअलिटी विनर अनसूया अग्रवाल, बेंगल गेम की विनर निधि अग्रवाल, उषा अग्रवाल, शुभ लाभ गेम की विनर शैली अग्रवाल, राखी अग्रवाल रही। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश सिंघल एवं अनिल गर्ग भी मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत बहनों ने किया।