प्रभारी मंत्री सिलावट ग्वालियर के प्रदेश में अव्वल आने पर प्रसन्न
(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जलसंसाधन मंत्री व ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर को मध्यप्रदेश के स्वच्छ शहरों में प्रथम स्थान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की हैं।
प्रभारी मंत्री सिलावट ने इस संवाददाता से बातचीत में कहा कि ग्वालियर के इस सम्मान से मुझे बेहद प्रसन्नता हुई है। ग्वालियर नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शहर के नागरिकों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अभूतपूर्व सहयोग दिया। यह सफलता उसी का नतीजा है। सिलावट ने कहा कि हम सभी आगे भी स्वच्छता को अपनी आदत बनाये, ताकि हर वर्ष हम बेहतर स्थान पर ही रहे।
प्रभारी मंत्री सिलावट ने पूर्व निगम कमिश्नर संघप्रिय, वर्तमान निगमायुक्त अभिषेक चौधरी व अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के प्रयासों की जमकर सराहना की।