दाल बाजार चुनावः अध्यक्ष पर पंजवानी व दीपक गुप्ता और सचिव पर अप्पा व लिल्ले के बीच मुकाबला
- कोषाध्यक्ष पर अनुराग गर्ग र्निविरोध जीते
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन में आज नाम वापिसी के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला दिलीप पंजवानी व दीपक गुप्ता दादा के मध्य होगा। इस पद पर मनीष बंसल सहित अन्य परचा दाखिल करने वालों ने नाम वापस ले लिया। उपाध्यक्ष व सचिव पद पर भी अब आमने सामने मुकाबले होंगे, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर आज नाम वापिसी के बाद अनुराग गर्ग र्निविरोध निर्वाचित हो गये हैं।
व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवराल के अनुसार अब अध्यक्ष पद पर दिलीप पंजवानी व दीपक गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ऋषि अग्रवाल व नीरज गुप्ता व सचिव पद पर श्यामकुमार बंसल अप्प व विवेक जैन लिल्ले के मध्य मुकाबला हैं। इन दोनों पदों पर भी दो-दो प्रत्याशी आमने सामने रह गये है। अब संयुक्त मंत्री पद पर सबसे ज्यादा 5 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। इसमें मनीष गोयल छोटे, मुकेश गोयल, दिलीप लखवानी, रामकुमार गुप्ता, अशोक डिगवानी मैदान में हैं। वहीं लेखा निरीक्षक पद पर गौरव गोयल व आयुष बंसल के बीच मुकाबला होगा।
कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग र्निविरोध
कोषाध्यक्ष पद पर अन्य प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिये जाने के बाद अनुराग गर्ग र्निविरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गये है।
अब प्रचार जोर पकड़ेगा
नाम वापिसी की अवधि आज निकलने के बाद दाल बाजार व्यापार समिति के पदों के लिये चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा। आज से प्रत्याशियों ने बाजार में घूमना शुरू कर दिया है। चुनाव 24 सितंबर को है और दाल बाजार के व्यापारी भी अपना प्रत्याशी चुनने के लिये उत्साहित है।
नाम वापिसी उपरांत सभी पदों के प्रत्याशियों की सूची
अध्यक्ष
दिलीप पंजबानी
दीपक गुप्ता
उपाध्यक्ष
ऋषि अग्रवाल
नीरज गुप्ता
मंत्री (सचिव)
श्यामकुमार बंसल (अप्पा जी)
विवेक जेन ( लिले )
सयुंक्त मंत्री
मनीष गोयल (छोटे)
मुकेश गोयल
दिलीप लखबानी
रामकुमार गुप्ता
अशोक डिगबानी
कोषाध्यक्ष
अनुराग गर्ग (निर्विरोध)
लेखानिरीक्षक
गौरब गोयल
आयुष बंसल
यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविन्द अग्रवाल और निर्वाचन अधिकारी कृष्णगोपाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी |