पांडे,पटसारिया, शर्मा का सम्मान भी होगा, ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महा समिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में आज ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के 7 सेक्टर प्रभारी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। साथ ही 90 लड़कियों के एवं 248 लड़कों के विवाह योग्य की दिनांक 20 सितंबर को सायं काल 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निशुल्क बायोडेटाओं की जानकारी दी जाएगी। ब्राह्मण जीवन ज्योति परिचय सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुना एवं मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ केशव पांडे ,कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पटसारिया को उत्कर्ष कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। शपथग्रहण करने में संगीता शर्मा ,रेनू शर्मा, माया भारद्वाज, किरण त्रिवेदी, डॉक्टर सरिता त्रिपाठी, स्वाति शर्मा मंजू मिश्रा ने 338 बायोडेटाओं की स्मारिका को हाथ में लेकर शपथ ग्रहण की। संचालन महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया एवं श्री के बी दुबे,एच, बी ,शर्मा, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आजीवन सदस्यों को एकजुट करने का संकल्प लिया। आभार प्रकाश नारायण शर्मा,,संगीता शर्मा ने माना।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur