ग्वालिय। रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली में 'स्वच्छता ही सेवा' एवं स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी कदम मुख्य चल शक्ति अभियंता, पूर्वोत्तर सीमांत रेल्वे मुख्यालय के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल एवं आसपास के परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।
रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली द्वारा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली के समस्त अधिकारी भानुप्रताप सिंह उप मुख्य यांत्रिक इंन्जीनियर, आर. के. हनौते सहायक रसायन एवं धातुकर्मज्ञ, धनंजय रहालकर-सहायक कार्य प्रबंधक / प्रोडक्शन एवं अजय विक्रम सिंह सहायक कार्य प्रबंधक /प्लांट सहित कारखाने के अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।