कृष्ण संग राधा ने गोपियों के साथ किया नृत्य


ग्वालियर| महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा अष्टमी के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया| जिसमें समाज की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया एवं राधा अष्टमी के अवसर पर सभी महिलाएं अलग-अलग परिधानों में गोपिया बनकर एवं राधा कृष्ण बनकर नृत्य किया| वही इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महिलाओं के लिए कुछ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| जिसमें पिलो गेम में मीना गुप्ता प्रथम पूनम गुप्ता द्वितीय सीमा बंसल तृतीय रही वही जोड़ी गेम में प्रथम अलका एवं प्रीति दूसरे स्थान पर सुमन गोयल एवं तृतीय स्थान पर नीतू रहीं एक अन्य प्रतियोगिता कॉइन गेम में रीता गुप्ता प्रथम रंजना गुप्ता दूसरे स्थान पर एवं सीमा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही| राधा कृष्ण के साथ सभी गोपिया नृत्य करते समय बिल्कुल वृंदावन जैसा वातावरण उत्पन्न हो गया था| इस अवसर पर अध्यक्ष ममता गोयल उपाध्यक्ष आशा गोयल सचिव अर्चना गांगिल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किये|

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->