झांसी मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
बांदा स्टेशन पर रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से यात्रियों एवं स्टेशन पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। ग्वालियर स्टेशन पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से सामने रखा। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं सफाई मित्रों द्वारा स्टेशन परिसर में रैली निकालकर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
टीकमगढ़ स्टेशन पर भी स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया। महोबा स्टेशन पर आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों ने यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यात्रियों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। डबरा स्टेशन पर भी ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ यात्रा के लिए सहयोग करने का संदेश दिया।
चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से चित्रों में स्वच्छता एवं स्वच्छ भारत का संदेश प्रस्तुत किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय झांसी-3 में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भी स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ रेलवे परिसर बनाए रखना केवल रेलवे की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक यात्री और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जनभागीदारी और नियमित प्रयासों के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर यात्री अनुभव के अनुरूप बनाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।