ग्वालियर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण हॉकी फीडर सेंटर जो कि मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर है, आज हॉकी स्टेडियम पर दो नई खिलाड़ी कुमारी राधिका पाल और खुशी पाल का आगमन हुआ दोनों ही खिलाड़ियों पर स्पोर्ट्स शूज नहीं थे, दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने तत्काल दोनों बच्चियों को बाजार से स्पोर्ट्स शूज लाकर भेंट किये, वही कुमारी दर्शिता कपूर को अविनाश भटनागर द्वारा खेलकिट प्रदान की गई| खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा भी फीडर सेंटर में चयनित 20 बालक एवं 20 बालिका खिलाड़ियों को निशुल्क खेल किट प्रदान की जाती है | परंतु नवोदित खिलाड़ी जो खेल सामग्री खरीदने में असमर्थ है ऐसे खिलाड़ियों की मदद हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर हमेशा करते रहे हैं और उसी का परिणाम है कि ग्वालियर का दर्पण हाकी फीडर सेंटर मध्य प्रदेश में संचालित 35 हॉकी फीडर सेंटर में सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर है! खेल किट पाकर तीनों खिलाड़ी अत्यंत प्रसन्न और उनका मनोबल बढ़ा हुआ है |